फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   corona

तीन और कोरोना संक्रमितों की मौत, 112 रोगी स्वस्थ्य हो गए

Tue, 04 May 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
corona
महोबा। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को तीन लोगों की कोरोना की चपेट में आकर मौत हो गई। जांच रिपोर्ट में 93 संक्रमित मिले हैं। वहीं, 112 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या अधिक है, संक्रमित कम है। 93 कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहीं 112 लोग स्वस्थ हो गए हैं। तीन संक्रमितों की मृत्यु हो गई है। अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 1010 हैं। 493 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। कोविड एल-टू में 57 व एल-वन में 55 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को 443 लोगों का टीकाकरण किया गया है। बुधवार को जिला अस्पताल, शहरी पीएचसी बजरिया, भटीपुरा, सीएचसी चरखारी, पीएचसी खरेला, सीएचसी पनवाड़ी, पीएचसी भरवारा, किल्हौवा, लाडपुर, आरी, थुरट, ग्योड़ी, चिचारा, पचपहरा, सीएचसी जैतपुर, सीएचसी कबरई, सीेएचसी कुलपहाड़ आदि में टीकाकरण किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर 50 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार से पांच लोगों की मौत
महोबा। जिले में वायरल बुखार का कहर जारी है। मंगलवार को बुखार से पांच लोगों की मौत हो गई। शहर के भटीपुरा निवासी रमेश चंद्र (65), करहराकला निवासी प्रेमचद्र (60), चरखारी निवासी घनश्याम (70), लमौरा निवासी मंजू (45) व लुहेड़ी निवासी रानी (28) की तेज बुखार से जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दर्जनों की संख्या में मरीज प्राइवेट क्लीनिकों में इलाज करा रहे हैं। सोमवार को वायरल बुखार से सात लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed