फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   corona

जिले में 14 कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन की नींद उड़ी

Wed, 15 Jul 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
corona
महोबा। जिले में बुधवार को 14 और कोरोना पॉजिटिव मिले। अब जिले में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 108 पहुंच गई है। वहीं दो संक्रमितों की मेडिकल कॉलेज झांसी में मौत हो चुकी है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर महोबा शहर के अलावा जैतपुर और कुलपहाड़ का पूरा बाजार बंद करा दिया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग करके शहर और ग्रामीणांचलों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। तीन माह में बुधवार को सबसे ज्यादा 14 संक्रमित मिले। बेलाताल गांव में चार, महोबा शहर के कादीपुरा में दो, गांधीनगर और पनागरपुरा में एक-एक, छिपयानापुरा में तीन, ग्राम बीला उत्तर, श्रीनगर और ननौरा में एक-एक संक्रमित मिला है। जिलाधिकारी अवधेश तिवारी ने शहर में बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार जिलाधिकारी और एसडीएम मोहम्मद उवैस ने भ्रमण कर गांव में दमकल से गलियों को सैनिटाइज कराया। ग्रामीणों को बाहर न निकलने की सलाह दी। 500 मीटर तक बैरिकेडिंग कराने के उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए। संक्रमित मिलने से पूरा बाजार बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed