{"_id":"5e8df74f8ebc3e75df7560f0","slug":"corona-mahoba-news-knp5543152136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी से होगी कोरोना मरीजों की निगरानी, मरीजों और ड्यूटी स्टाफ की गतिविधियों पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी से होगी कोरोना मरीजों की निगरानी, मरीजों और ड्यूटी स्टाफ की गतिविधियों पर रहेगी नजर
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करते कर्मचारी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज के लिए पनवाड़ी सीएचसी में कोरोना वायरस एल-1 समर्पित इकाई तैयार की गई है। अब इस केंद्र को सीसीटीवी से लैस किया गया है। जिससे यहां भर्ती मरीजों के साथ ड्यूटी में तैनात स्टाफ पर भी निगाह रखी जा सकेगी। साथ ही वार्डों की सफाई और मरीजों की गतिविधियां भी लगातार देखी जा सकेंगी।
जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने कई दिन पहले पनवाड़ी सीएचसी का निरीक्षण किया था। शासन की मंशा के अनुरूप कोरोना संक्रमित लोगों को यहां क्वारंटीन किए जाने के लिए कोरोना समर्पित एल-1 इकाई तैयार करने के निर्देश दिए थे। सीएमओ डॉ. सुमन के निर्देशन पर यहां 30 बेड का वार्ड तैयार किया गया है।
25 सदस्यीय दो टीमें बनाई गई हैं। जो 14-14 दिन ड्यूटी करेंगी।
प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया वार्ड में अलग-अलग छह सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कैमरे लगने के बाद यहां पर मरीजों के इलाज की निगरानी की जाएगी। कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रहेंगे। मरीज को क्या इलाज दिया जा रहा है या स्टाफ मरीजों के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं। यह भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
मरीजों के मनोरंजन की व्यवस्था
ब्लाक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (बीसीपीएम) वसीम बेग ने बताया कोरोना संक्रमित मरीजों के भर्ती होने के बाद यहां उनके मनोरंजन के लिए सुविधा की जा सकती हैं। उनका कहना है कि एक स्थान पर कई दिनों तक रहने से लोग चिंतित न हों और उन्हें मानसिक तनाव न हो इसके लिए भी विशेष ख्याल रखा जाएगा।