फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   corona

लोगों से अब पूछा जा रहा यात्रा इतिहास्र, कोरोना को लेकर जांच का बदला तरीका

Wed, 08 Apr 2020 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
corona
बाहर से आए लोगों से बातचीत करते स्वास्थ्य कर्मचारी - फोटो : MAHOBA
महोबा। कोरोना पर जल्द अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी व्यवस्था में बदलाव किया है।अब सिर्फ विदेश से आए लोगों की ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से आए लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच की जाएगी। अभी तक स्वास्थ्य के साथ ही विदेश यात्रा के बारे में पूछताछ की जा रही थी, लेकिन अब यह भी पूछा जा रहा है कि किसी ऐसे राज्य की यात्रा तो नहीं की है, जहां कोरोना के मामले सामने आए हों।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में बने स्वास्थ्य विभाग के कोरोना कंट्रोल रूम के डॉ. सुशील कुमार खरे का कहना है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में फोन आते हैं। मौसम में बदलाव के चलते सामान्य बुखार और जुकाम से लोग भयभीत होकर फोन कर रहे हैं। हम सभी की बात सुनते हैं, आवश्यकतानुसार उन्हें सलाह देते हैं। लोगों से उनकी यात्रा इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं, लोगों से यह भी पूछते हैं कि क्या वह किसी विदेशी नागरिक के संपर्क में तो नहीं आए।
विज्ञापन

ऐसे सभी लोगों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। दूसरे ब्लॉकों से आने वाली फोन कॉल की जानकारी संबंधित सीएचसी अधीक्षक को भी दे दी जाती है। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए कुछ नए मानक तय किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक हम सिर्फ उन्हीं लोगों की जांच कर रहे थे, जिन्होंने कोई विदेश यात्रा की हो, लेकिन अब हम उन लोगों की भी जांच कर रहे हैं, जो दूसरे राज्यों की यात्रा कर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed