{"_id":"5e836eb68ebc3e77496f07fd","slug":"corona-mahoba-news-knp55314131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका प्रशासन ने सड़कों को किया सैनिटाइज, सैनिटाइज के साथ नगर में टीमें लगाकर की गई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका प्रशासन ने सड़कों को किया सैनिटाइज, सैनिटाइज के साथ नगर में टीमें लगाकर की गई सफाई
विज्ञापन
नाली के आसपास सैनिटाइज करता सफाईकर्मी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। कोरोना के चलते शहर में सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पालिका प्रशासन की ओर से सड़कों को सैनिटाइज व नालियों में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। मोहल्लों में टीमों लगाकर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिससे शहर को स्वच्छ रखा जा सके।
कोरोना से बचाव के लिए शहर में सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने वार्डों में टीमें गठित कर प्रतिदिन नालियों की सफाई के साथ झाडू़ लगाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा दिन में दो बार अतिरिक्त सफाई कराई जा रही है। साथ ही नागरिकों को घरों के अंदर रहने के साथ कूड़ा-करकट, गंदगी घर के दरवाजों और सड़कों पर ने फेंकने की अपील की जा रही है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने बताया जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी के निर्देश पर पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
बाहर से आए लोगों कराया जाए क्वारंटाइन
महोबा। कोरोना को लेकर जिले में आ रहे लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद शेल्टर होम में रखने और गांवों के बाहर ही क्वारंटाइन करने की व्यवस्था को लेकर डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। जिसमें 14 दिन तक क्वारंटाइन के दौरान खानपान की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सभी जिम्मेदार अधिकारी लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन कराएं ताकि निजामुद्दीन जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। डीएम ने डीएसओ एसपी शाक्य को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई कराई जाए। बुधवार से जिले भर में संचालित सभी राशन दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन
15 मिनट में घर पहुंचेगा सिलिंडर
महोबा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण व लॉकडाउन को लेकर रसोई गैस की शत प्रतिशत होम डिलीवरी की जा रही है। एजेंसी में कॉल करने पर 15 मिनट में गैस सिलिंडर पहुंचेगा। महोबा एचपी गैैस एजेंसी के संचालक हिमांशु परमार ने बताया लॉकडाउन के चलते एलपीजी गैस सिलिंडरों का पर्याप्त भंडारण है। अग्रिम बुकिंग व गैस समस्या से चिंतित होने की जरूरत नही है। एजेंसी में फोन आने पर 15 मिनट में सिलिंडर घर भेजने की सुविधा उपभोक्ताओं को दी जा रही है।