फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   corona

सीमाओं पर सख्ती, गांव पहुंचना मुश्किल, जिले की सरहद में प्रवेश करते ही वाहनों और श्रमिकों को रोक लेती है पुलिस

Mon, 30 Mar 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
corona
कैमाहा बॉर्डर पर निर्देश देते एसपी मणिलाल पाटीदार - फोटो : MAHOBA
महोबा। प्रदेशों से पैदल या बसों से आकर अपने गांव पहुंचना अब आसान नहीं है। जिला प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए जिले की सरहदों पर पुलिस तैनात कर दिया है। श्रमिकों की बसों और पैदल परदेसियों को आगे जाने से मना किया जा रहा है। सभी को रोककर अस्पतालों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद श्रमिकों के पैदल निकलने की होड़ के चलते ग्रामीण रात और तड़के सुबह जिले की सरहद पर आने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर बिना जांच कराए गांव निकल जाते थे। लेकिन अब जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है और सरहद पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन

रविवार की रात को बसों और पैदल लौटे श्रमिकों को पुलिस ने जिले की सीमा पर रोक लिया और उन्हें पुलिस की देखरेख में अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को एक भी ग्रामीण को बिना जांच के नहीं निकलने दिया। जिससे सीएचसी सहित जिला अस्पताल में भारी भीड़ जुटी रही। रविवार की रात को दिल्ली, मथुरा से वाया हमीरपुर, मुस्करा होते हुए खरेला के समीप जिले की सरहद पर जैसे ही बस आई। पुलिस ने सभी श्रमिकों को रोक लिया और अस्पताल पहुंचाया। कमोबेश यहीं स्थिति जिला मुख्यालय में भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा दर्जन सीमाओं पर मजिस्ट्रेट तैनात
महोबा। लॉकडाउन के चलते जिला प्रशासन ने जिले की सीमाओं पर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। इनके साथ पुलिस कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई है। यह अधिकारी और पुलिस कर्मचारी 12-12 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। कुम्हड़ौरा सीमा पर वाणिज्य कर अधिकारी बृज किशोर राजपूत, कैमाहा में वाणिज्य कर अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र, पहरा-कबरई पर असिस्टेंट कमिश्नर व्यापार कर जयप्रकाश, महोबकंठ में वाणिज्य कर अधिकारी सुनील जायसवाल और नौगांव में डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर रामप्रकाश पांडेय को लगाया गया है।
आज से खुलेंगे सरकारी कार्यालय
महोबा। जिले में कोरोना के नियंत्रण को लेकर विभागीय अधिकारियों के स्तर से कार्यवाही संचालित कराने के लिए डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने सभी सरकारी कार्यालय पूर्व की भांति खोलने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने जारी आदेश में कहा है कि कोरोना के नियंत्रण को लेकर तत्कालिक पत्राचार किया जा रहा है। इन महत्वपूर्ण पत्रों को डाक रनर के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को भेजा जा रहा है, लेकिन संबंधित कार्यालयों में डाक प्राप्त करने के लिए कोई अधिकारी कर्मचारी उपस्थित नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी कार्यालय पूर्व की भांति खोलें।

शिक्षामित्रों ने एक दिन का मानदेय दिया
महोबा। देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री की अपील पर मदद को हाथ बढ़ रहे हैं। आदर्श समायोजित शिक्षक व शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रांतीय नेतृत्व के सुझाव पर जिले के शिक्षामित्रों ने फरवरी माह में एक दिन का मानदेय मुख्यमंत्री आपदा कोष में जमा करने का पत्र बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा है। शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विमलचंद्र त्रिपाठी, महामंत्री अखिलेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष भगतराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधांशु मोहन आदि ने बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश प्रताप सिंह को पत्र सौंपा है। उधर बीएसए ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से अपील की है कि वह जरूरतमंदों को अपनी इच्छानुसार राशन सामग्री व अन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed