फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   corona

पैदल आए श्रमिकों की बस अड्डा पर लगी भीड़, मथुरा, आगरा और झांसी से बसों और पैदल आ रहे मजदूर

Mon, 30 Mar 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
corona
बस से उतरते महानगरों से आए श्रमिक - फोटो : MAHOBA
महोबा। दूसरे प्रदेशों में फंसे श्रमिकों का सोमवार को भी आना जारी रहा। थके हारे श्रमिकों को प्रेस क्लब के सदस्यों ने लंच पैकेट बांटे। कुछ लोग चोरीछिपे गांव निकल गए, जबकि तमाम श्रमिकों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजकर जांच कराई।
विज्ञापन

दिल्ली, मथुरा, आगरा व झांसी जैसे महानगरों में फंसे तमाम मजदूर सोमवार को पैदल व वाहनों से आए। श्रमिक रामकुमार, सुंदरलाल ने बताया बस चालक बांदा तक भेजने के लिए लाया था और महोबा में उतारकर चला गया। अब बसें न मिलने से वह पैदल बांदा के लिए निकल पड़े हैं। बाद में कानपुर जा रही बस में सभी श्रमिक कबरई तक के लिए बैठ गए।
विज्ञापन

इसके बाद श्रमिकों ने बांदा तक का सफर पैदल तय किया। श्रमिकों की आवाजाही दिनभर चलती रही। जिला प्रशासन ने आए श्रमिकों को अस्पताल में चेकअप कराया। श्रमिकों के आने से रोडवेज के आसपास जमावड़ा लगा रहा। दिल्ली सहित तमाम प्रांतों से आए श्रमिकों से लोग दूरियां बनाए रहे। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार बांदा रोड पर खनिज बैरियर के पास, गल्ला मंडी के पास और कानपुर रोड में पेट्रोल पंप के पास पत्थर कारोबारियों ने सागर सिंह, मुकेश यादव, राजेंद्र पालीवाल, राजेंद्र शिवहरे सहित तमाम लोगों ने जरूरतमंदों को भोजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में बैरियर लगाकर युवा पेश कर रहे मिसाल
महोबा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरा देश लॉकडाउन है। जिले में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस सतर्क है, लेकिन कुछ लोग बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए भटीपुरा के युवाओं ने जागरुकता की मिशाल पेश की है। मोहल्ले के दोनों रास्तों पर युवाओं ने बैरियर लगा दिया है। कोरोना के डर के कारण लॉकडालन का पालन करने में लोग पुलिस का सहयोग करने के लिए आगे आए हैं। मोहल्ला भटीपुरा में लॉकडालन के बाद भी लोगों के दिन में कई बार आने जाने से युवाओं ने नई पहल करते हुए मोहल्ले के दोनों रास्तों पर बैरियर लगा दिया है। बैरियर के ऊपर लगाई गई तख्तियों में कोरोना से बचाव के लिए घरों पर ही रहने की बात लिखी गई है। युवा लोगों को शांति बनाए रखते हुए संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने और सामाजिक दूरी बनाए जाने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। लोग इस नई पहल की तारीफ कर रहे हैं।

पैदल चलकर सफर तय करते श्रमिक

पैदल चलकर सफर तय करते श्रमिक- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed