फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cooks will be able to get free treatment up to Rs 5 lakh.

Mahoba News: पांच लाख तक का निशुल्क इलाज करा सकेंगी रसोइयां

Fri, 17 Oct 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cooks will be able to get free treatment up to Rs 5 lakh.
सरकारी व अनुदानित स्कूलों में तैनात 2,372 रसोइयों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। परिषदीय स्कूल में कार्यरत रसोइयों को अब रुपये के अभाव में इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिले के सरकारी व अनुदानित स्कूलों में तैनात 2,372 रसोइयों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। आयुष्मान कार्ड बनने पर रसोइया सरकारी व निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार करा सकेंगी।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपद में 840 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। इन विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को रसोइया भोजन तैयार कर खाना परोसती हैं। कैशलेस चिकित्सा के तहत रसोइयाें को आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

रसोइयों को आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बनाकर कैशलेस चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जिससे रसोइया सरकारी व निजी चिकित्सालयों में पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज करा सकेंगी। जनपद में 2,372 रसोइयां कार्यरत हैं। जिसमें से 1,968 रसोइयाें के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष 404 रसोइयाें के आयुष्मान कार्ड भी एक माह के अंदर बनकर तैयार हो जाएंगे। इसको लेकर सभी ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज के तौर पर आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, राशन कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना जरूरी है। उधर, बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि रसोइयों का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है। आयुष्मान कार्ड से रसोइयों का पांच लाख रुपये तक का सरकारी व निजी अस्पतालों में निशुल्क इलाज होगा।


इन बीमारियों का होगा निशुल्क इलाज
आयुष्मान कार्डधारकों को अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया, डायलिसिस, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण, मोतियाबिंद समेत 196 बीमारियों में पांच लाख तक निशुल्क उपचार का प्रावधान है। परिषदीय स्कूलों की रसोइयों को भी निशुल्क उपचार का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed