फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Contract of six negligent drivers and operators of roadways terminated

रोडवेज के चार चालकों व दो परिचालकों की संविदा समाप्त

Sat, 02 Apr 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Contract of six negligent drivers and operators of roadways terminated
महोबा। लंबे से समय से गैरहाजिर चल रहे रोडवेज में संविदा पर कार्यरत चालक व परिचालक नोटिस के बाद भी उपस्थित नहीं हुए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने चार चालकों व दो परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी है। साथ ही निगम में जमा धनराशि भी जब्त की गई है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हेमंत मिश्रा ने बताया कि संविदा पर कार्यरत चालक आकाश गुप्ता, राकेश निगम, सतीश कुमार, विजय सोनी व परिचालक आशीष चौरसिया और निहालउद्दीन लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। जिसके चलते संचालन कार्य बाधित हो रहा है। संविदा चालकों व परिचालकों को ड्यूटी पर उपस्थित होने के लिए 29 मार्च को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

उनसे दूरभाष से भी संपर्क किया गया लेकिन कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए। जिसके चलते उनकी निगम ने जमा धनराशि जब्त करते हुए संविदा समाप्त के आदेश दिए गए। इस कार्रवाई से रोडवेज के अन्य लापरवाह चालकों व परिचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed