फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Contract Cleaners protest by employees

संविदा सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 25 Jul 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Mon, 25 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Contract Cleaners protest by employees
प्रदर्शन करते संविदा सफाई कर्मी - फोटो : अमर उजाला
संविदा सफाई कर्मियों को नियमित न किए जाने और आरक्षित संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती से नाराज उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर महासंघ सोमवार को सड़कों पर उतर आया। दर्जनों की संख्या में पुरुष एवं महिला कर्मचारियों ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। सफाई कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर महासंघ के अध्यक्ष कुलदीप रघुवंशी के नेतृत्व में संविदा सफाई कर्मियों ने नगर पालिका से जुलूस निकाला। जो शहर के मुख्य मार्गों से होता हुए डीएम कैंप कार्यालय पहुंचा। जुलूस के दौरान सफाई कर्मचारियों ने आल्हा चौक के पास सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। जिससे सड़क पर जाम लग गया। सफाई कर्मचारियों ने सामान्य वर्ग के लोगों की नियुक्ति का विरोध किया। धरने को संबोधित करते हुए कुलदीप रघुवंशी ने कहा 26 नबंवर 2013 को झूलेलाल पार्क, लखनऊ में प्रदेश भर के बाल्मीकि समाज के 50 हजार कर्मचारी एकत्र हुए थे।
विज्ञापन


तब मुख्यमंत्री ने संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित किए जाने और 40 हजार नए संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती बाल्मीकि समाज से किए जाने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री के दिए गए आश्वासन पर अमल न होने से बाल्मीकि समाज में आक्रोश है। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह को ज्ञापन दिया। जिसमें पूर्व में कार्यरत संविदा सफाई कर्मियों को नियमित किए जाने, 40 हजार संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती बाल्मीकि समाज से की जाने, नगर पालिका व नगर पंचायतों में पूर्व से कार्यरत ठेका सफाई कर्मियों को भर्ती में वरीयता दिए जाने और आरक्षित संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती पर रोक लगाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed