फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Construction of the road began in rainy book

बरसात में बही सड़क का निर्माण शुरू

Sun, 28 Aug 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sun, 28 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Construction of the road began in rainy book
मगरिया पुल के पास बही सड़क का काम हुआ तेज । - फोटो : अमर उजाला
कबरई क्षेत्र के मगरिया पुल के पास सिचौरा गांव के पास बही 10 मीटर सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने तेजी से शुरू करा दिया है। इससे ग्रामीणों को जल्द आवागमन की सुविधा पूर्व की तरह मिल सकेगी। कबरई विकास खंड के ग्राम सिचौरा परसहा मार्ग को जोड़ने वाली सड़क में दर्जनों गांव मिलते हैं। सभी का प्रमुख आवागमन का यही मार्ग है। यही सेे कबरई के लिए लोग आते जाते हैं। इस मार्ग में
विज्ञापन


मगरिया नदी पर सिचौैरा के पास पुल बनाया गया है। पुल कें बगल से बनी सड़क का 10 मीटर का हिस्सा पूरी तरह से बह गया था। साथ ही सड़क टूटकर बहने के साथ पांच फुट गहरे नाले में बदल गई थी। इससे ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया था। सड़क मार्ग से कबरई से गांवों का संपर्क टृूट जाने के कारण मरीजों प्रसूता महिलाओं को भारी परेशानी का समाना करना पड़ रहा था। डीएम वीरेश्वर सिंह ने लोक निर्माण विभाग को तत्काल टूटी सड़क बनाकर आवागमन योग्य कराने के निर्देश दिए। डीएम के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण का कार्य तेजी से शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed