{"_id":"5f46ae7a8ebc3e4ae354ad0f","slug":"congress-submitted-memorandum-to-tehsildar-regarding-urea-problem-in-mahoba-mahoba-news-knp5790214157","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: यूरिया की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: यूरिया की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : MAHOBA
Link Copied
महोबा। यूरिया खाद की कमी और अन्ना पशुओं की समस्या को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि उत्तर प्रदेश में यूरिया की भारी किल्लत है। किसानों के लिए अन्ना पशुओं की समस्या विकराल होती जा रही है। कांग्रेसियों ने समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कुंवर राकेश सिंह व पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजीज खां के नेतृत्व में तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि यूरिया खाद न मिलने से किसान समय से खेतों में छिड़काव नहीं कर पा रहे हैं। सरकार की सहकारी समितियों व खुले बाजार में पर्याप्त मात्रा में यूरिया नहीं मिल रही है। इससे किसान यूरिया खाद के लिए इधर-उधर भटक रहा है।
विज्ञापन
ज्ञापन में बताया कि अन्ना पशुओं ने किसानों की रातों की नींद हराम कर दी है। खरीफ की फसल बचाने के लिए किसान रात को जागकर फसल की रखवाली कर रहे हैं। अन्ना पशुओं को गोशालाओं में नहीं रखा जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में अब्दुल रहमान, हासिम परवेज, संतोष कुमार घुरिया, हरगोविंद व अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।