फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Completely off the market against excise duty

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में पूरी तरह बाजार बंद

Fri, 18 Mar 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 18 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Completely off the market against excise duty
बाजार बंद होने से पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जिले में गुरुवार को अभूतपूर्व बाजार बंदी रही। भोजनालय और ढाबों के बंद रहने से लोग भोजन के लिए तरस गए।
विज्ञापन

बाजार बंदी से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को गृहस्थी का जरूरी सामान भी नहीं मिला।

आम बजट में ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगा दी गई है। इसके विरोध में सराफा व्यापारी16 दिन से बाजार बंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसके बाद भी मांग पूरी न होने से गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भी सराफा व्यापारियों की हड़ताल के समर्थन में आ गया।


व्यापारियाें ने गुरुवार को घूम घूम कर बाजार में बंदी करवाई। बंदी से सारा दिन बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। दिन में व्यस्त रहने वाली गलियों में बच्चे क्रिकेट खेलते रहे। सराफा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण सोनी, किशन अग्रवाल और अन्नी सोनी के नेतृत्व में सराफा व्यापारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed