{"_id":"56eaf1884f1c1b64208b475e","slug":"completely-off-the-market-against-excise-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्साइज ड्यूटी के विरोध में पूरी तरह बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में पूरी तरह बाजार बंद
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
बाजार बंद होने से पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जिले में गुरुवार को अभूतपूर्व बाजार बंदी रही। भोजनालय और ढाबों के बंद रहने से लोग भोजन के लिए तरस गए।
बाजार बंदी से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को गृहस्थी का जरूरी सामान भी नहीं मिला।
आम बजट में ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगा दी गई है। इसके विरोध में सराफा व्यापारी16 दिन से बाजार बंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसके बाद भी मांग पूरी न होने से गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भी सराफा व्यापारियों की हड़ताल के समर्थन में आ गया।
व्यापारियाें ने गुरुवार को घूम घूम कर बाजार में बंदी करवाई। बंदी से सारा दिन बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। दिन में व्यस्त रहने वाली गलियों में बच्चे क्रिकेट खेलते रहे। सराफा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण सोनी, किशन अग्रवाल और अन्नी सोनी के नेतृत्व में सराफा व्यापारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।