फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Complete drinking water projects by January: DM

जनवरी तक पूरी कराएं पेयजल परियोजनाएं : डीएम

Sun, 07 Jan 2024 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 07 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Complete drinking water projects by January: DM
महोबा। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने ग्राम समूह पेयजल योजनाओं को जनवरी तक पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने शिवहार ग्राम समूह पेयजल योजना, लहचूरा-काशीपुर ग्राम समूह पेयजल योजना व कबरई ग्राम समूह पेयजल योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि प्रत्येक दशा में निर्माण कार्यों को 15 जनवरी तक पूरा करें। सलैया-नथूपुरा के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि कि परियोजना के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों को 25 जनवरी तक पूरा किया जाए।
विज्ञापन

धवर्रा-सिजवाहा ग्राम समूह पेयजल परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर को 31 जनवरी तक निर्माण कार्यों व रोड रेस्टोरेशन के कार्य को हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पेयजल योजना के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण संदेश सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने निरीक्षण कर जानी बांधों की स्थिति
महोबा। डीएम मृदुल चौधरी ने रविवार को उर्मिल बांध, मझगवां बांध व बेला सागर का निरीक्षण किया। डीएम ने अधिशासी अभियंता से मझगवां बांध से कितने गांवों को पानी दिया जाता है और कितना क्षेत्रफल सिंचित होता है, इसकी जानकारी ली। एक्सईएन ने बताया कि मझगवां बांध से 32 गांवों को सिंचाई के लिए पानी दिया जाता है। बांध के पानी से करीब 2,600 हेक्टेयर भूमि सिंचित होती है। बांध की कुल क्षमता 26.77 एमसीएम है। इस बांध से आठ प्रमुख नहरें निकलीं हैं। डीएम ने उर्मिल बांध से होने वाली पेयजल आपूर्ति की जानकारी लेते हुए पानी को शोधन के बाद ही भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed