फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Complete all preparations at wheat procurement centers within two days: DM

गेहूं क्रय केंद्राें पर दो दिन के अंदर पूरी करें सभी तैयारियां: डीएम

Tue, 10 Mar 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 10 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Complete all preparations at wheat procurement centers within two days: DM
महोबा। जिले में 17 मार्च से शुरू होने वाली गेहूं खरीद को लेकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने सोमवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों व केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक की। कहा कि दो दिन के अंदर क्रय केंद्रों पर सभी जरूरी तैयारियां पूरी की जाएं। प्रभारी समय से केंद्रों पर पहुंचकर खरीद प्रक्रिया को शुरू कराएंगे। उन्होंने लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसानों से संपर्क करते रहने और अधिक से अधिक पंजीयन कराने के निर्देश दिए। बताया कि इस बार किसानों का गेहूं 2,585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों का पंजीकरण कराकर गेहूं, केंद्र पर लाने के लिए जागरूक करें। बताया कि खरीद इस बार 17 मार्च से 15 जून तक चलेगी। जिले में 39 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के पांच, पीसीएफ के 29, भारतीय खाद्य निगम के चार व मंडी समिति का एक केंद्र शामिल हैं। महोबा तहसील क्षेत्र में 15, चरखारी में 11 और कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र में 13 क्रय केंद्र खोले गए हैं। समर्थन मूल्य पिछले साल की अपेक्षा 160 रुपये बढ़ाया गया है। जिला खाद एवं विपणन अधिकारी उदित नारायण सिंह ने बताया कि अब तक ऑनलाइन पंजीकरण के तहत 768 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। महोबा से 104, चरखारी से 122 व कुलपहाड़ तहसील से 542 किसान शामिल हैं। यह किसान अपना गेहूं क्रय केंद्र पर लाएंगे। बताया कि किसान लाभ प्राप्त करने के लिए विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा लें। जानकारी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिसका नंबर 05281-298431 है। इस मौके पर एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed