{"_id":"6a2327ad66daac97a8042365","slug":"complaints-of-incorrect-land-demarcation-and-reduced-land-area-have-prompted-an-investigation-mahoba-news-c-223-1-hmp1028-141016-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गलत चक निर्धारण और रकबा कम होने की शिकायत, जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गलत चक निर्धारण और रकबा कम होने की शिकायत, जांच के निर्देश
विज्ञापन
मौदहा। तहसील क्षेत्र के ग्राम छानी में आयोजित चकबंदी चौपाल में ग्रामीणों ने गलत चक निर्धारण और रकबा कम होने की शिकायतें उठाईं। इस पर अधिकारियों ने मौके पर जांच कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। चौपाल में राठ विधायक मनीषा अनुरागी, उप संचालक चकबंदी रिजवाना शाहिद और हमीरपुर सदर एसडीएम अभिषेक कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान तथा ग्रामीण सतीश समेत अन्य किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ किसानों के चक सही स्थान पर नहीं बनाए गए हैं तथा कई किसानों का रकबा कम पड़ रहा है। एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीओ चकबंदी को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित लेखपाल को सप्ताह में चार दिन गांव में रहकर नापजोख करने तथा जिन किसानों का रकबा कम है, उसे पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड और मौके की स्थिति का मिलान कर आवश्यक सुधार कराया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि ग्राम छानी में चकबंदी का कार्य अभी प्रारंभिक चरण में है। चौपाल के दौरान ग्रामीणों की ओर से प्राप्त शिकायतों के आधार पर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्राम निवासी रामकृपाल राजपूत के आवास पर बैठक कर ग्रामीणों से संवाद किया।
विज्ञापन
प्रारंभिक चरण में चल रही चकबंदी
एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्राम छानी में चकबंदी का कार्य अभी शुरुआती चरण में है। ग्रामीणों की आपत्तियों और सुझावों के आधार पर मौके पर जांच कराकर आवश्यक सुधार कराया जाएगा, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।