{"_id":"611506328ebc3ef3932c1aee","slug":"complaint-mahoba-dm-mahoba-news-knp6457331138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुमित्रों ने समस्याओं को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुमित्रों ने समस्याओं को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। पैरावेट पशुमित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन गुरुवार को डीएम सत्येंद्र कुमार को सौंपा। इसमें पशुमित्रों ने समस्याओं का जल्द निराकरण कराने की मांग की।
जिलाध्यक्ष प्रेेमबाबू प्रजापति ने बताया कि पशुपालन विभाग के निर्देशानुसार पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, पशुओं का टीकाकरण की सेवाएं देते हैं, लेकिन सरकार द्वारा अन्य किसी प्रकार का मानदेय नहीं दिया जा रहा है। कहा कि कर्मचारियों की आय किसानों पर निर्भर रहती है, लेकिन कई सालों से राष्ट्रीय गोकुल मिशन प्रारंभ होने से टीका निशुल्क कर दिया गया। इससे आय का स्रोत बंद हो गया।
वर्ष 1992 से कार्य कर रहे पशुमित्रों की सेवा नियमावली बनाने, नियमित मानदेय देने, कृत्रिम गर्भाधान प्रोत्साहन राशि 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये करने, टीकाकरण पर 30 रुपये पारिश्रमिक देने और कर्मचारियों का कम से कम दस लाख रुपये का कवर बीमा करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बालेंद्र, करोड़ीलाल, रामनारायण, सुनील, शिवकुमार भी शामिल रहे। (संवाद)