फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Compensation to farmers for drought relief performance

सूखा राहत मुआवजे के लिए किसानों का प्रदर्शन

Tue, 27 Sep 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 27 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Compensation to farmers for drought relief performance
विकासखंड कबरई के ग्राम बन्नी में आधे से अधिक किसानों को सूखा राहत व अतिवृष्टि का मुआवजा नहीं मिला। इससे नाराज तीन दर्जन से अधिक किसानों ने तहसील पहुंच कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंप कर लेखपाल पर सुविधा शुुल्क मांगने का आरोप भी लगाया। किसानों ने मुआवजा और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम बन्नी निवासी राजेश सिंह, शिप्रसाद, रमेश, गोरेलाल, रामखिलावन, मातादीन, महावीर, कृपाल, भरोसा आदि किसानों ने एसडीएम प्रबुद्ध सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि किसानों के खातों में अभी तक सूखा राहत व अतिवृष्टि की धनराशि नहीं भेजी गई है। जिन कास्तकारों ने लेखपाल को पैसा दिया गया है। सिर्फ उन्हीं कास्तकारों के खातों में पैसा भेजा गया है। आरोप है कि वृद्धावस्था पेंशन, आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र में बिना पैसे के रिपोर्ट नहीं लगाई जाती। किसानों ने कहा कि फसल की बुवाई की तैयारियां चल रहीं हैं। ऐसे में खाद बीज के लिए उनके पास पैसा नहीं है। - फोटो : अमर उजाला
विकासखंड कबरई के ग्राम बन्नी में आधे से अधिक किसानों को सूखा राहत व अतिवृष्टि का मुआवजा नहीं मिला। इससे नाराज तीन दर्जन से अधिक किसानों ने तहसील पहुंच कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंप कर लेखपाल पर सुविधा शुुल्क मांगने का आरोप भी लगाया। किसानों ने मुआवजा और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन


है। ग्राम बन्नी निवासी राजेश सिंह, शिप्रसाद, रमेश, गोरेलाल, रामखिलावन, मातादीन, महावीर, कृपाल, भरोसा आदि किसानों ने एसडीएम प्रबुद्ध सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि किसानों के खातों में अभी तक सूखा राहत व अतिवृष्टि की धनराशि नहीं भेजी गई है। जिन कास्तकारों ने लेखपाल को पैसा दिया गया है। सिर्फ उन्हीं कास्तकारों के खातों में पैसा
विज्ञापन


भेजा गया है। आरोप है कि वृद्धावस्था पेंशन, आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र में बिना पैसे के रिपोर्ट नहीं लगाई जाती। किसानों ने कहा कि फसल की बुवाई की तैयारियां चल रहीं हैं। ऐसे में खाद बीज के लिए उनके पास पैसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed