{"_id":"58a09ce14f1c1b5733d84250","slug":"compensation-for-the-villagers-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अर्जुन सहायक परियोजना के तहत डूब क्षेत्र में आ रही भूमि का उचित मुआवजा न दिए जाने और मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे ग्राम झिरसहेबा के ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचेे एसओ कबरई ने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया।
अर्जुन सहायक परियोजना के तहत ग्राम झिरसहेबा का पूरा रकबा कबरई बांध में जलमग्न हो रहा है, लेकिन आज तक ग्रामीणों को सर्किल रेट के हिसाब से न तो मुआवजा दिया गया और न ही पुर्नवास की कोई व्यवस्था की गई। साथ ही गांव में बिजली, पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की ग्रामीणों को दरकार है।
मांगों को लेकर कई बार प्रदर्शन व शिकायती पत्र दिए गए, मगर समस्या नहीं निपटी। जिससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र सौंपकर मतदान बहिष्कार का ऐलान किया था। रविवार को ग्राम झिरसहेबा के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने गांव के बाहर संपर्क मार्ग पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मार्ग अवरुद्ध कर दिया। जिसकी सूचना पर एसओ कबरई अमित भडाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। आश्वासन दिया कि सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी गांव में आकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और उनका निस्तारण कराया जाएगा।