फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Community Health Center Jaitpur gifted new building

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर को मिली नई इमारत की सौगात

Wed, 25 Dec 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Community Health Center Jaitpur gifted new building
महोबा। वर्ष 2019 में स्वास्थ्य क्षेत्र में जहां जैतपुर क्षेत्रवासियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर की 30 बेड वाली स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिली है। इस इमारत के तैयार होने के बाद चालू हो जाने से अब 30 मरीजों को भर्ती करने की भी व्यवस्था हो गई है। इससे पहले इक्का-दुक्का बेड ही अस्पताल में थे। वहीं महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए वर्ष 2020 में जिला महिला अस्पताल की सौगात मिलेंगी। करोड़ों रुपयों की लागत से महिला अस्पताल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जो 2020 में बनकर तैयार हो जाएगी। इमारत का लगभग का 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। शासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी थी।
विज्ञापन

उपलब्धि 2019
1-सीएचसी जैतपुर में 30 बेड वाली इमारत बनने के बाद अलग-अलग वार्ड तैयार कराकर मरीजों की सुविधाओं के लिए उसके नए बेड डाल दिए गए हैं। पूर्व में बेडों की कमी के चलते मरीजों को जिला अस्पताल महोबा के लिए रेफर कर दिया जाता था। अब सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने के साथ भर्ती भी किया जाता है।
विज्ञापन

2-जिला अस्पताल में मरीजों को स्वच्छ पानी मुहैया कराने की गरज से आरओ की व्यवस्था की गई। जिससे अब मरीजों और तीमारदारों को जिला अस्पताल में आरओ का पानी मिल रहा है। मरीजों को बाहर से पैसे देकर पानी नहीं खरीदना पड़ता और न ही पीने के लिए इधर-उधर चक्कर लगाने पड़ते हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3-स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला अस्पताल में साफ-सफाई बढ़ी है। अब दिन में दो बार जिला अस्पताल में साफ-सफाई कराई जाती है और पोछा भी नियमित लगवाया जा रहा है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में तीमारदार व मरीजों की सुविधाओं के लिए नया सुलभ शौचालय भी तैयार कराया गया है। जिससे तीमारदारों को शौचक्रिया के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ता है।
4-आयुष्मान योजन के तहत जिले में 65,878 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने थे। जिसमें से अब 39,225 लाभार्थियों के कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। जिससे आयुष्मान योजना के तहत कानपुर, झांसी, लखनऊ जैसे महानगरों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
उम्मीदें 2020
1-7.15 करोड़ रुपये की लागत से जिला मुख्यालय के नेत्र चिकित्सालय की इमारत में जिला महिला अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे महिला अस्पताल अलग होने से महिलाओं के लिए प्रसव कक्ष व अलग वार्ड की व्यवस्था की जा रही है। जिला अस्पताल में दो वार्डों में महिला अस्पताल चलने से महिलाओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
2-गोल्डन कार्ड परिवार के हर सदस्य का बनाया जाना है। गोल्डन कार्य बनाए जाने का कार्य तेजी से चल रहा है। आयुष्मान योजना के तहत वर्ष 2020 भी 100 प्रतिशत गोल्डन कार्ड बना लिए जाएंगे।
3-प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पहली दफा गर्भवती होने वाली महिलाओं को तीन किस्तों में पांच हजार रुपये की धनराशि मिलेगी। इससे गरीब वर्ग की महिलाओं की खानपान की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी।

4-जिले में हेल्थ एंड रेंड योजना वर्ष 2020 में शुरु हो जाएगी। हेल्थ एंड रेंड के 15 भवन तैयार हो गए हैं। इन भवनों में तैनात किए जाने वाले कर्मचारियों की भर्ती भी हो गई हैं। कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी चल रहा है। वर्ष 2020 में यह केंद्र शुरु हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed