{"_id":"58d2aebc4f1c1b870a1a1fac","slug":"communications-servic","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल कटने से ठप रही संचार सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल कटने से ठप रही संचार सेवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 22 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
-जेसीबी से खुदाई दौरान कटी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माडल सिटी के निर्माण को लेकर भूमिगत एचटी लाइन बिछाए जाने को लेकर जेसीबी द्वारा खुदाई की जा रही है। बुधवार को संचार की भूमिगत केबिल कट जाने से सारा दिन संचार सेवाएं ठप रही।
बीएसएनएल टेलीफोन व ब्राडबैंड बंद हो गए। इससे लोगाें को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा वही बैंकों में भी लेनदेन प्रभावित रहा।
माडल सिटी योजना के तहत शहर में बिछाई जा रही भूतिगत एचटी लाइन की खुदाई के लिए बिजली विभाग केे ठेकेदार ने शहर में जेसीबी मशीनें लगाकर खुदाई का कार्य शुरू करा दिया है। इस दौरान चरखारी बाईपास में जगह जगह दूर संचार विभाग द्वारा पूर्व में बिछाई गई केबिल कट गई है।
इससे सरकारी कार्यालयों व घराें के बीएसएनएल फोन ठप हो गए। सबसे ज्यादा दिक्कत संचार सेवा बाधित हो जाने से बैंकों में सर्वर न आने से ग्राहकों को हुई।
दूर संचार विभाग के एसडीओ मयंक गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी ने खुदाई करने वाले विभागाें के ठेकेदारों को पहले दूर संचार विभाग केा सूचना देने के निर्देश दिए थे, लेकिन कोई भी ठेकेदार सूचना नहीं देता है। इससे आए दिन केबिल कट जाती है।