फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Communicable disease control campaign launched; teams to visit every household.

Mahoba News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, घर-घर पहुंचेगी टीमें

Thu, 01 Oct 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Communicable disease control campaign launched; teams to visit every household.
फोटो 01 एमएएचपी 11 परिचय-दस्तक अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएमओ डॉ. वि
महोबा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बृहस्पतिवार से शुरूआत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। एक माह तक चलने वाले अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव पहुंचकर संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। सीडीओ बलराम कुमार और सभासद साधना गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। सीडीओ ने कहा कि बारिश के मौसम में मच्छर जनित रोग बढ़ते हैं। घरों में पानी न जमा होने दें। कूलर, गमले व टायर हर सप्ताह खाली करें। बुखार आने पर तत्काल सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। सीएमओ डाॅ. विनय कुमार ने बताया कि एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 12 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, कालाजार जैसे संचारी रोगों की रोकथाम व जागरूक करना है। वहीं स्कूली बच्चों को मच्छर पर वार की शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान एसीएमओ डॉ. वीके चौहान, सीएमएस डॉ. रमाकांत चौरिहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed