{"_id":"6abea4a808ae32ac100f4145","slug":"communicable-disease-control-campaign-launched-teams-to-visit-every-household-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129281-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, घर-घर पहुंचेगी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, घर-घर पहुंचेगी टीमें
विज्ञापन
फोटो 01 एमएएचपी 11 परिचय-दस्तक अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएमओ डॉ. वि
महोबा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बृहस्पतिवार से शुरूआत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। एक माह तक चलने वाले अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव पहुंचकर संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करेगी।
जिला महिला अस्पताल में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। सीडीओ बलराम कुमार और सभासद साधना गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। सीडीओ ने कहा कि बारिश के मौसम में मच्छर जनित रोग बढ़ते हैं। घरों में पानी न जमा होने दें। कूलर, गमले व टायर हर सप्ताह खाली करें। बुखार आने पर तत्काल सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। सीएमओ डाॅ. विनय कुमार ने बताया कि एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 12 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलेगा।
अभियान का उद्देश्य डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, कालाजार जैसे संचारी रोगों की रोकथाम व जागरूक करना है। वहीं स्कूली बच्चों को मच्छर पर वार की शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान एसीएमओ डॉ. वीके चौहान, सीएमएस डॉ. रमाकांत चौरिहा आदि मौजूद रहे।