{"_id":"57d04dfe4f1c1be9063186e8","slug":"committees-will-be-in-charge-of-leasing-revenue-ponds-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व समितियां करेंगी तालाबों के पट्टे-प्रभारी डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व समितियां करेंगी तालाबों के पट्टे-प्रभारी डीएम
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
बैठक लेते प्रभारी डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि तालाबों के पट्टे ग्राम राजस्व समितियां भी करेंगी। जमीन की विरासत का कार्य में भी इनकी संस्तुति ली जाएगी। प्रभारी जिलाधिकारी बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व समितियों के प्रशिक्षण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर अध्यक्ष भूमि प्रबंधक समिति की अध्यक्षता में और हलका
लेखपाल की उपस्थिति में ग्राम पंचायत की खुली बैठक होगी। एसडीएम सदर नंहकू ने बताया कि लेखपाल संबंधित सहखातेदारों और ग्राम राजस्व समिति के परामर्श से प्रत्येक सहखातादारों का हिस्सा प्रारंभिक रूप से निर्धारित करेगा। यदि जोत पैतृक है तो प्रत्येक सहखातेदार का हिस्सा राजस्व संहिता नियमावली 2016 के उत्तराधिकार नियमावली के अनुसार पारिवारिक बंदोबस्त के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। बैइक में एसडीएम चरखारी प्रबुद्ध सिंह, तहसीलदार महोबा कर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार कुंवर बिहारी निगम मौजूद रहे।