फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Colorful lights on the life of Ramlala

Mahoba News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर सतरंगी रोशनी

Tue, 23 Jan 2024 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Colorful lights on the life of Ramlala
महोबा/श्रीनगर/खरेला/पनवाड़ी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिवाली जैसा नजारा दिखा। लोगों ने घरों में दीपक जलाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। घरों और मंदिरों को दीपकों से सजाए जाने से कोना-कोना रोशन हो गया। शाम ढलते ही पूरा जिला सतरंगी रोशनी से नहा उठा। देर रात तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा। बच्चों ने फुलझड़ी व पटाखे छुटाकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। शाम को विशेष आरती के बाद दीपोत्सव मनाया गया। बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर में 501 दीपक जलाकर भव्य आरती की गई। श्रीनगर के रामजानकी मंदिर में 11 हजार दीपक जलाए गए।
विज्ञापन

चरणदासी सेवा समिति की ओर से भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने रंगोली बनाकर दीपक जलाए। विशेष आतिशबाजी की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान आशीष राजपूत, नीरज राजपूत, आशीष मिश्रा, राजेश नामदेव, अनूप सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मराठा काल के प्राचीन रामजानकी मंदिर में की गई सजावट देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। कस्बा पनवाड़ी के नेहरू इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने परिसर में 21 हजार दीपक जलाकार भव्य दीपोत्सव पर्व मनाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार पाठक, अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार तिवारी, प्रबंधक डॉ. सतीश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

खरेला संवाद के अनुसार रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर घर, प्रतिष्ठान और देवस्थल रोशनी से जगमगा उठे। महामुनि श्रृंगीऋषि आश्रम में जयश्रीराम लिखकर 11 हजार दीपक जलाए गए। जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए दीपदान किया। युवाओं ने आतिशबाजी कर भगवान के आगमन की खुशी जताई। इस मौके पर बजरंग दल के शरद पचौरी, राजकुमार, अभिषेक पाठक, रुद्र शुक्ला, अजय विश्वकर्मा, सत्यम, रीतेश, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed