फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cold winds shook, girl died due to cold

Mahoba News: सर्द हवाओं ने झकझोरा, ठंड लगने से बालिका की मौत

Fri, 12 Jan 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cold winds shook, girl died due to cold
महोबा। पिछले 24 घंटे के अंदर तापमान पांच डिग्री सेल्सियस फिर से लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से लोगों को राहत मिली लेकिन सुबह व शाम के समय हाड़कपाऊ ठंड ने परेशानी बढ़ा दी। शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक गए। ठंड की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुंदेलखंड की पठारी धरती पर सर्दी का सितम पिछले एक पखवाड़े से जारी है। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को मौसम का अधिकतम तापमान 18 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान आर्द्रता 62 फीसदी जबकि हवाओं की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

सुबह के समय भीषण कोहरा रहा। आठ बजे के बाद मौसम साफ होने के बाद धूप निकली। शाम तक धूप रही, लेकिन इसके बाद सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया। इससे सर्दी ने और जोर पकड़ लिया। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक एसपी सोनकर का कहना है कि मौसम तो साफ हुआ है, लेकिन सर्दी से अभी छुटकारा नहीं मिलेगा। आगे तापमान में और गिरावट हो सकती है। सुबह व शाम के समय कोहरा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पसवारा गांव निवासी छविलाल की पुत्री रूबी (9) बुधवार की शाम ठंड की चपेट में आ गई। हाथ-पैर अकड़ने और सीने में दर्द होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि पुत्री को ठंड लगी थी। इससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed