{"_id":"5e0f7db38ebc3e87b67993ef","slug":"cold-wave-continues-in-district-five-dead-mahoba-news-knp5361431106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी, पांच की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले में शीतलहर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रात में हुई हल्की बारिश के बाद ठंड ने फिर जोर पकड़ लिया। शुक्रवार को सारा दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए बल्कि हल्की रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। इससे सर्दी बढ़ गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शीत लहर से जनजीवन अस्त व्यस्त है। शुक्रवार को ठंड बढ़ने से शाम पांच बजे से ही शहर के चौराहों और बाजार में सन्नाटा छा गया। बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। शीतलहर और गलन भरी सर्दी से लोग खासा परेशान हैं। हल्की बारिश के बाद ठंड लोगों के लिए आफत बन गई है। ठंड की चपेट में आने से कुलपहाड़ कस्बे के मोहल्ला रावतनपुरा निवासी लक्ष्मी (78) पत्नी गुलाबचंद्र रावत की गुरुवार की रात को ठंड लगने से मौत हो गई। जैतपुर ग्राम निवासी रामकिशुन (72) पुत्र दामोदर व दम्मू (65) पुत्र सुदामा की ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई। इसी तरह कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम मोहारी निवासी सुखसिंह (50), शहर के मोहल्ला बजरिया निवासी परवेज (48) की ठंड लगने से मौत हो गई।