फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Code by asking 27 thousand flown

कोड पूछकर 27 हजार उड़ाए

Mon, 12 Jan 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Mon, 12 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Code by asking 27 thousand flown
शहर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी भीमसेन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका शहर के बैंक ऑफ बड़ौदा महोबा शाखा में बचत खाता है। उनके मोबाइल पर 11 जनवरी को शाम 6:30 बजे फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को आरबीआई का कर्मचारी बताते हुए उनका एटीएम कार्ड निरस्त होने की बात कही। साथ ही एटीएम कार्ड को पुन: चालू कराने के लिए कोड पूछा। खाताधारक ने आरबीआई का कर्मचारी समझकर एटीएम का कोड बता दिया। 12 जनवरी को खाते में बैलेंस की इंक्वायरी करने पर पता चला कि खाते से 27,010 रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में देकर खाते से पैसे उड़ाने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।  खाताधारक ने बैंक मैनेजर को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। गौरतलब है कि एक माह पहले भी इसी प्रकार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा महोबा के खाताधारक के खाते से हैकरों ने दो लाख रुपए उड़ा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed