फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   CMS got angry after seeing vehicles parked haphazardly in the hospital premises

Mahoba News: अस्पताल परिसर में बेतरतीब वाहन खड़े देख भड़के सीएमएस

Tue, 17 Jun 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 17 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
CMS got angry after seeing vehicles parked haphazardly in the hospital premises
महोबा। जिला अस्पताल परिसर में बेतरतीब वाहन खड़े करने पर सीएमएस डॉ. पीके अग्रवाल भड़क गए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात गार्डों को ईमानदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था न होने से परिसर में ही वाहन खड़े किए जाते हैं। वाहनों को क्रमवार लगाने के लिए होमगार्डों की नियुक्ति है लेकिन होमगार्ड इधर-उधर छांव में बैठकर ड्यूटी नहीं करते हैं। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीज और तीमारदार परिसर में आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर देते हैं। इससे गंभीर घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस इमरजेंसी वार्ड गेट तक नहीं पहुंच पाती है। सीएमएस अस्पताल के निरीक्षण पर निकले तो परिसर में बेतरतीब वाहनों को खड़ा देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को बुलाकर हिदायत दी। कहा कि वाहनों को क्रमवार लगवाया जाए। ताकि, आने वाले अन्य मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed