फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   CM took the photo on the question raging Shivpal

सीएम की फोटो न लगी होने के सवाल पर भड़के शिवपाल

Thu, 20 Oct 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Thu, 20 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
CM took the photo on the question raging Shivpal
होर्ड‌िंग में सीएम की फोटो नहीं। - फोटो : अमर उजाला

महोबा। लहचूरा बांध सभास्थल पर लगे पोस्टर और होर्डिंग में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो न होने के सवाल पर सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव भड़क गए। वह बोले, आप बेकार की बातें करते हैं। इसके बाद वह बिना बातचीत के ही चले गए।लहचूरा बांध आधुनिकीकरण परियोजना के लोकार्पण स्थल के चारों तरफ लगे होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों में मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव की फोटो तो लगी थी लेकिन प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव की फोटो नहीं लगी थी।

विज्ञापन


पत्रकारों ने सीएम की फोटो न लगी होने की वजह पूछ ली। इस पर सिंचाई मंत्री झल्ला गए। वह इस सवाल का जवाब दिए बिना नाराज होकर चले गए। सिंचाई मंत्री ने इतना जरूर कहा कि परिवार में कोई कलह नहीं है, सब साथ हैं। कुछ सांप्रदायिक शक्तियां दुष्प्रचार कर रही हैं जिसका सपा परिवार पर कोई असर नहीं पड़ेगा और 2017 के चुनाव में सपा पुन: सरकार बनाएगी। हालांकि अपने 40 मिनट के भाषण के दौरान सिंचाई मंत्री ने सपा सरकार के कार्यकाल की तारीफ तो की लेकिन उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव का एक बार भी नाम नहीं लिया।
विज्ञापन


कई सपाई कार्यक्रम से नदारद रहे
महोबा।सिंचाई मंत्री शिवापाल यादव के कार्यक्रम में समाजवादी यूथ बिग्रेड और छात्र सभा के जिलाध्यक्ष और उनकी टीम भी नजर नहीं आई। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव और सपा महासचिव रमेश यादव भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। एक साइड की कुर्सियां खाली रहीं।   सभा को सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता विनय श्रीवास्तव, पूर्व राज्यमंत्री सिद्धगोपाल साहू, मऊरानीपुर विधायक लक्ष्मी आर्या, पूर्व विधायक अंबेश कुमारी, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, हमीरपुर महोबा सहकारी बैंक के अध्यक्ष पूष्पेंद्र यादव, चौधरी छत्रपाल यादव, जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, बांदा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed