फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic,plantation,mahoba news

पौधरोपण से वन महोत्सव का आगाज

Thu, 01 Jul 2021 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
civic,plantation,mahoba news
महोबा। डीएम ने पठा रोड पर निर्माणाधीन प्ले ग्राउंड कम पार्क में पौधरोपण कर वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ किया। डीएम ने जिले के लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की।
विज्ञापन

वन महोत्सव सप्ताह के तहत चार जुलाई को पूरे जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। करीब 50 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। डीएम ने पौधरोपण कर कहा कि जिले में वनाच्छादन अच्छा नहीं है। वन सर्वेक्षण संस्थान के सर्वे के अनुसार महोबा में वनाच्छादन मात्र 6.5 फीसदी है, जबकि वनाच्छादन की आदर्श स्थिति 33 फीसदी मानी जाती है। हम सभी लोग मिलकर ही वन क्षेत्र बढ़ा सकते हैं। हम सभी को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वन महोत्सव में पौधरोपण कर अभियान का हिस्सा बनें। जिले के सभी लोगों को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
विज्ञापन

खेल मैदान में लगेंगे सजावटी पौधे
डीएम ने कहा कि वीरभूमि महाविद्यालय के बच्चों के लिए आसपास खेल का मैदान नहीं था। इस कारण प्राइवेट बस स्टैंड के नजदीक की भूमि को खेल के मैदान के लिए संरक्षित किया है। कार्यदायी संस्था ने बाउंड्रीवाल का निर्माण करा दिया है, क्रिकेट ग्राउंड भी तैयार है। बाउंड्रीवाल के किनारे की जगह को वाकिंग वे के रूप में विकसित किया जाएगा। इस जगह पर विभिन्न प्रकार के सजावटी पौधे लगाकर इसको सुसज्जित किया जाएगा। इस अवसर पर वीरभूमि महाविद्यालय के प्राचार्य सुशील बाबू, जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह, परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ने रोपित किए 11 पौधे
वन महोत्सव को सफल बनाने के लिए वन विभाग ने तैयारियां की हैं। गुरुवार को ग्राम बरा में वन क्षेत्राधिकारी आरके यादव ने पौधरोपण किया। उन्होंने आम, कटहल, शहतूत, चांदनी, नीम, पीपल के 11 पौधे रोपित किए। ग्राम प्रधान मलखान तिवारी के साथ ग्रामीण मौजूद रहे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वन महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। इस सप्ताह लोगों को जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed