फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

महोबाः सरचार्ज में छूट लें जमा करें बिजली बिल- राज्यमंत्री

Mon, 01 Aug 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
civic
कलेक्ट्रेट सभागार में सरकार की उपलब्धियां गिनाते ऊर्जा राज्यमंत्री। - फोटो : MAHOBA
महोबा। ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह अपना बकाया बिजली बिल जमा कर सरचार्ज में छूट ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार, गरीबों को राशन वितरण, किसानों व अन्य सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में औद्योगिक विकास तेजी से बढ़ा है। देश-विदेश से उद्यमी निवेश के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी विभागों को 10 सेक्टर में बांटा गया है। 18 मंत्रिमंडल के समूह बनाए गए हैं, जो प्रदेश के विभिन्न जनपदों व गांव में जाकर जनता की समस्याओं व फीडबैक रिपोर्ट सरकार को दे रहे हैैं।
विज्ञापन

प्रदेश के हर ग्राम पंचायत में पंचायत सचिवालय की व्यवस्था की गई है। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को निजी स्कूलों की तर्ज पर नई ड्रेस व स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की जा रही है। महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट दी जा रही है। इस मौके पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, डीएम मनोज कुमार, एसपी सुधा सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed