{"_id":"62d6f8454540900cdd25d02f","slug":"civic-mahoba-news-knp7084338130","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः बिल जमा न होने पर गांव की काटी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिकवाहा में बिजली केबल काटते लाइनमैन।
- फोटो : MAHOBA
Link Copied
श्रीनगर (महोबा)। कबरई के ढिकवाहा गांव में बिल जमा न किए जाने पर मंगलवार को पूरे गांव की बिजली काट दी गई। इससे पूरा गांव अंधेरे में डूबा है। गांव की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। गर्मी के मौसम में ग्रामीणों का हाल-बेहाल है। पानी का भी संकट है।
विज्ञापन
ढिकवाहा गांव में 300 से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। कई माह से बिजली बिल जमा नहीं किया गया। मंगलवार के पूरे गांव की बिजली आपूर्ति काट दी गई। इससे पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई। प्रधानपति गोविंददास कुशवाहा ने बताया कि गांव में टैंकर व हैंडपंपों में डाले गए सबमर्सिबल पंप के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाती है। बिजली काटे जाने से सबमर्सिबल पंप नहीं चल पा रहे हैं। उधर, विद्युत विभाग के अवर अभियंता जयवीर सिंह का कहना है कि उपभोक्ताओं से कई बार बकाया भुगतान के लिए कहा गया। शिविर भी लगाए गए लेकिन किसी भी उपभोक्ता ने बिलों का भुगतान नहीं किया। इससे गांव की बिजली काटनी पड़ी। सचिवालय व विद्यालयों को आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।