{"_id":"62bb4aefb56c0e48b466236a","slug":"civic-mahoba-news-knp70480731","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसात ने गर्मी से राहत दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसात ने गर्मी से राहत दिलाई
विज्ञापन
कस्बे के राजेंद्र नगर में बारिश से हुआ जलभराव।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। झमाझम बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। हालांकि पहली बारिश ने ही नगर पंचायत के नाला सफाई की पोल खोल दी है। एक घंटे तेज बारिश होने से सड़कें जलमग्न हो गईं। कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। घरों में पानी घुसने से लोग परेशान रहे।
एक सप्ताह से सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल थे। मंगलवार की दोपहर अचानक मौसम बदल गया। काले बादल छाने के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। कबरई में एक घंटे तक बदरा जमकर बरसे। गर्मी से जूझ रहे लोगों ने घरों से बाहर निकलकर बारिश का आनंद लिया। राजेंद्र नगर, आंबेडकर नगर, आजाद नगर, भगत सिंह नगर आदि में जलभराव की स्थिति बनी रही। सबसे ज्यादा दिक्कत राजेंद्र नगर में हुई। वहां सड़क पर डेढ़ से दो फीट ऊंचा पानी भरने से लोगों के घरों में पहुंच गया। इससे मोहल्लेवासी परेशान रहे।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि नालों की सफाई करा दी गई थी। मोहल्ला राजेंद्र नगर में नाला अवरुद्घ किए जाने से जलभराव की स्थिति बनी। बुधवार को मौके पर जाकर दिखवाया जाएगा। अवरुद्घ नाला साफ कराया जाएगा।