फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

पानी का बंदोबस्त कर लें, आज भी आपूर्ति नहीं

Thu, 16 Jun 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
civic
कस्बे में पाइपलाइन दुरुस्त करते कर्मचारी। - फोटो : MAHOBA
बेलाताल (महोबा)। कस्बा जैतपुर के चमन चौराहे पर एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी की अंडरग्राउंड फाइबर केबल डालते समय टूटी मुख्य पाइप लाइन चार दिन बाद भी दुरुस्त नहीं हो सकी है। इससे कस्बे की पेयजल आपूर्ति ठप हैं। अभी शुक्रवार को भी लोगों को पानी का संकट और जाम झेलना होगा।
विज्ञापन

13 जून को केबल बिछाते समय पेयजल की मुख्य पाइप लाइन टूट गई थी। इससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। आपूर्ति ठप होने से कचेरनपुरा, पठानपुरा, मुख्य बाजार, नरैयापुरा समेत छह से अधिक मोहल्लों की चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। नलों की टोटियों में पानी न आने से लोग परेशान हैं। कुछ लोग निजी खर्च पर पानी का टैंकर मंगा रहे हैं। उधर, केबल बिछाने और पाइपलाइन सही करने के लिए की गई खोदाई वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी है। चौराहे में दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहा। इससे राहगीरों का निकलना दूभर हो गया। पाइपलाइन सही करने के लिए जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में हादसे का खतरा बना है। जल संस्थान के जेई पवन सिंह का कहना है कि पाइपलाइन का कार्य दिन में होने से ट्रैफिक जाम होता है। रात में पाइपलाइन को सही कराया जाएगा। शुक्रवार को भी जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed