{"_id":"629ba201c6572f4e001ef38a","slug":"civic-mahoba-news-knp7006382176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई बार शिकायत, फिर भी न मिला न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई बार शिकायत, फिर भी न मिला न्याय
विज्ञापन
समाधान दिवस में शिकायतें सुनतें डीएम-एसपी।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। संपूर्ण समाधान दिवस में कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। शनिवार को सदर तहसील में डीएम व एसपी नेे शिकायतें सुनीं। इस दौरान कई फरियादी ऐसे पहुंचे जो चार से आठ बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं।
सदर तहसील में डीएम मनोज कुमार व एसपी सुधा सिंह ने शिकायतें सुनीं। 53 शिकायतों में महज 13 का निस्तारण हो सका। डीएम ने शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर समय सीमा के अंदर निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि यदि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, एसडीएम जितेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर मोतीलाल, तहसीलदार बालकृष्ण सिंह मौजूद रहे। चरखारी संवाद के अनुसार एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग ने समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। सबसे ज्यादा मामले राजस्व से संबंधित आई। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार एडीएम शिशिर कुमार व एसडीएम पीयूष जायसवाल के फरियादियों की शिकायतें सुन निस्तारण के निर्देश दिए।
इंदिरानगर बांदा निवासी विजय बहादुर ने बताया कि उसकी भूमि पचपहरा में है। अर्जुन सहायक परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहीत की गई है। इसमें उसकी एक चौथाई हिस्सेदारी है लेकिन आज तक न तो रजिस्ट्री कराई गई और न ही कोई जवाब दिया जा रहा है। इससे वह आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान है। रजिस्ट्री व मुआवजे के लिए समाधान दिवस में दो मार्च व चार दिसंबर 2021 को शिकायत की गई। इसके बाद कार्रवाई नहीं हुई तो जनवरी में फिर प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
गंज निवासी रामरतन ने समाधान दिवस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसकी जमीन शामिल खाते में है। तीन भाइयों में से दो भाइयों को जमीन डूब क्षेत्र में जाने पर उनका मुआवजा मिल चुका है लेकिन उसे आजतक मुआवजे की राशि नहीं मिली। भाइयों ने पिता के नाम दर्ज मकान हड़प लिए हैं। पीड़ित ने मुआवजा दिलाने और तीन मकानों में से एक मकान दिलाने की मांग की है। बताया कि वह आठ बार शिकायत दर्ज करा चुका है लेकिन आजतक न्याय नहीं मिला।