{"_id":"628e61498b5453207b7517e2","slug":"civic-mahoba-news-knp69882925","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन से आधे शहर को पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन से आधे शहर को पानी नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। उर्मिल बांध से होने वाली पेयजल आपूर्ति सात दिन से प्रभावित है। आधे शहर व कस्बा श्रीनगर में आपूर्ति न होने से लोग पानी के लिए परेशान हैं। मजबूरों में लोगों को हैंडपंप व कुओं का सहारा लेना पड़ रहा है। बुधवार को नागरिकों ने 24 घंटे के अंदर पेयजल व्यवस्था बहाल न होने पर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
उर्मिल बांध से होने वाली आपूर्ति की जिम्मेदारी एक प्राईवेट कंपनी को सौंपी गई है। कंपनी के अधिकारी नियमित पेयजल आपूर्ति करने में नाकाम है। इससे लोगों को गर्मी के मौसम में पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। एक सप्ताह के शहर के फतेहपुर बजरिया, गांधीनगर, ललिता भवन के पीछे शक्ति नगर, सतियनपुरा, रामकथा मार्ग समेत कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप है।
व्यापारी नेता रामजी गुप्ता, महिला कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष शकीला बानो, रामप्रकाश का कहना है कि निजी कंपनी नियमित पेयजल आपूर्ति करने में फेल है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे मजबूरी में लोगों को दूर दराज स्थित जलश्रोतों से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे के अंदर आपूर्ति बहाल न होने पर वह 26 मई को सैकड़ों महिलाओं के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन करेंगी। उधर, पानी की आपूर्ति करने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेश सिंह का कहना है कि बिजली कटौती के चलते पेयजल आपूर्ति कम हो पा रही है। दो दिन आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। गुरुवार से पूरे शहर में आपूर्ति शुरू हो जाएगी।