फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

शादी में रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे

Thu, 28 Apr 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
civic
महोबा। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा है कि शादी में रात 10 बजे के बाद डीजे न बजाया जाए। पुलिस इसका अनुपालन गंभीरता से कराए। धार्मिक स्थलों पर अनावश्यक रूप से लगे लाउडस्पीकर तत्काल उतरवा लिए जाएं। लाउडस्पीकर की आवाज परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए। नए लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन

तीन मई को अक्षय तृतीया व ईद शांति पूर्ण ढंग से मनाने के लिए डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता व एसपी सुधा सिंह की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज से लोगों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। आस्था का पूरा सम्मान किया जाएगा लेकिन आस्था के नाम पर सार्वजनिक रूप से भौंडा प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं होगा। ध्वनि प्रदूषण से स्वास्थ्य पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ते हैं। इसलिए इसे नियंत्रित करने के लिए सभी लोग सार्वजनिक रूप से एकजुट हों। डीजे संचालक स्वयं नियमानुसार कार्य करें अन्यथा उन पर कार्रवाई की जाएगी। सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें।
विज्ञापन

सभी एसडीम व सीओ को निर्देश दिए कि शासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। किसी भी प्रकार की चूक होने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान शहर काजी अफ्फाक हुसैन ने कहा कि हम सभी लोग शासन के निर्देशों का पालन करेंगे। समाजसेवी दाऊ तिवारी ने भी अपने विचार रखे। बैठक में एडीएम शिशिर कुमार, एएसपी आर के गौतम, एसडीम कुलपहाड़ सुथान अब्दुल्ला, एसडीम चरखारी पीयूष जायसवाल, सूचना अधिकारी सतीश यादव, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद युनुश खान, समाजसेवी अब्दुल गफ्फार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्यकर कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण
महोबा। डीएम मनोज कुमार द्वारा चरखारी रोड स्थित जिला वाणिज्य कर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीएम द्वारा टैक्स कलेक्शन, साफ सफ़ाई, मोबाईल स्क्वाड आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई।साथ ही विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए की शत प्रतिशत कर संग्रह किया जाए।किसी भी प्रकार से करापवंचन नही होना चाहिए। मोबाईल स्क्वाड प्रभारी को सख्त निर्देश दिए कि कर अवपंचन से संबंधित वाहनों की सघन चेकिंग की जाए।लक्ष्य के मुताबिक 145 फीसद तक कर संग्रह करने पर विभागीय अधिकारियों की सराहना की। इस दौरान उपायुक्त वाणिज्य कर रामप्रकाश पाण्डेय, सहायक आयुक्त जय प्रकाश, वाणिज्य कर अधिकारी डॉ धर्मेंद्र, मोबाईल स्क्वाड प्रभारी सूर्य प्रकाश सरोज एवम डॉ. सुनील जायसवाल, सूचना इबादत हुसैन आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed