{"_id":"6233725adcb463725919c6f0","slug":"civic-mahoba-news-knp6862160154","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे खड़ी रही बस, यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे खड़ी रही बस, यात्रियों का हंगामा
विज्ञापन
डिपो में कर्मचारी से नोकझोंक करते यात्री।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। गुरुवार को बांदा जा रही महोबा डिपो की बस सवारियां भरकर एक घंटे तक खड़ी रही। परिचालक के न आने के कारण बस रवाना नहीं हो रही थी। इससे सवारियों के सब्र का बांध टूट गया और हंगामा शुरू कर दिया। कुछ यात्रियों ने डिपों के अधिकारियों से शिकायत की है।
गुरुवार को बस संख्या यूपी 95 बी 3250 दोपहर में सवारियां लेकर बांदा जा रही थी। बस में सवारियां ठसाठस भर गईं और चालक भी अपनी सीट पर बैठ गया। बस में परिचालक के नहीं पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। दिल्ली से लौटे मुन्ना ने बताया कि वह बांदा जा रहे हैं। डिपो की बदइंतजामी की वजह से बस नहीं चल रही है। एक घंटा हो गया है। चालक आ गया लेकिन परिचालक नहीं आ रहा है।
भोपाल से लौटे पुष्पेंद्र तिवारी ने बताया कि हम लोग कंडक्टर का इंतजार कर परेशान हो गए हैं। एआरएम हेमंत मिश्रा ने बताया कि शिकायत पर बस में परिचालक भेज दिया गया था। बीते दिन 40 संविदा चालक व परिचालकों को नोटिस जारी किया जा चुका है। कुछ कर्मचारी बीमार हैं।