फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

15 दिसंबर तक युवा मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं अपना नाम: डीएम

Tue, 17 Nov 2020 10:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
civic
महोबा। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को वीरभूमि स्नाकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके जिन लोगों का मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है। वह 15 दिसंबर तक बीएलओ, तहसील कार्यालय अथवा आनलाइन जनसेवा केंद्रों के माध्यम से अपना नाम सूची में जुड़वा सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एक जनवरी 2021 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नियमावलियों का विशेष पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। तय अर्हता रखने वाले लोग मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। जिनका नाम फोटोयुक्त निर्वाचक नियमावली में दो स्थानों पर शामिल है। उसे हटवाया जा सकता है। किसी भी तरह की गलती का संशोधन भी करा सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की मौत हो गई है या कहीं दूसरी जगह रहने लगा है। ऐसे मतदाता खुद या उनके परिवार का कोई सदस्य फार्म-7, फोटोयुक्त, निर्वाचक नामावली में, किसी तरह की त्रुटि के लिए फार्म-8 भरकर जमा करें। ऐसे मतदाता जिनका नाम किसी कारणवश अभी मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है अथवा जो लोग एक जनवरी-2021 को 18 साल की आयु पूरी कर रहे हैं। वह फार्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed