{"_id":"5f78b3ec8ebc3e9bce613aa8","slug":"civic-mahoba-news-knp5863278169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से मची भगदड़, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से मची भगदड़, बाल-बाल बचे लोग
कस्बा जैतपुर के मुख्य बाजार में टूटा पड़ा हाईटेंशन लाइन का तार
- फोटो : MAHOBA
Link Copied
बेलाताल (महोबा)। कस्बा जैतपुर के मोहल्ला ड्योढ़ीपुरा में शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से भगदड़ मच गई। हालांकि लोग बाल-बाल बच गए। लोगों ने विद्युत विभाग को मामले की सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। कस्बा जैतपुर में शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। जहां आसपास के गांवों के सैकड़ों की संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
दोपहर के समय अचानक हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे बाजार में मौजूद दुकानदारों व ग्राहकों में भगदड़ मच गई। लोगों ने इधर उधर भागकर जान बचाई। कुछ देर के लिए आवागमन रोक दिया गया। बाद में मामले की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद करते हुए मौके पर पहुंच लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।