{"_id":"596e40fc4f1c1be2618b47b2","slug":"citizens-protest-against-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के विरोध में नागरिकों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के विरोध में नागरिकों ने लगाया जाम
महोबा
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
हिसार, बिजली चोरी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो दिनों से चरखारी में बिजली न आने से नाराज नागरिकों ने सोमवार की रात को सड़क पर पत्थर और ट्रैक्टर खड़ा करके जाम लगा दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। जाम के चलते तमाम वाहन फंस गए, जिससे लोगाें को काफी दिक्कतें हुई। पुलिस ने करीब 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चरखारी बाईपास मार्ग में दो दिन से बिजली न आने से परेशान मोहल्लेवासियों ने बिजली की समस्या को लेकर चरखारी महोबा मार्ग पर टीवीएस एजेंसी के पास सोमवार की रात को जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से अभद्रता कर दी। इसके बाद लोग और भड़क गए।
रात में तीन घंटे तक जाम लगा रहने से महोबा से चरखारी, मुस्करा, हमीरपुर आने जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाए जाने की मांग कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने सीओ सदर जितेंद्र दुबे को मौके पर भेजकर जाम खुलवाया और आवेश त्रिपाठी, अशोक, रौनक, राजकुमार, महेंद्र गुप्ता, कोटेदार सुरहा, मनोज यादव, श्रीचंद्र सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ जाम लगाने, बलवा करने और गालीगलौज करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय जाम एंबुलेंस भी जात फंस गई। परिजनों ने एंबुलेंस के पीछे खड़े कुछ वाहन चालकों को साइड से कराकर दूसरे मार्ग से जिला अस्पताल पहुंचे।