{"_id":"69b5a4e24eeb3987e40c9170","slug":"children-enthralled-the-audience-with-their-cultural-performances-at-the-annual-function-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123337-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन
Sat, 14 Mar 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो 14 एमएएचपी 14 परिचय-वार्षिकोत्सव में देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद
अजनर (महोबा)। जूनियर हाईस्कूल व कन्या जूनियर हाईस्कूल अजनर में शनिवार को वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक मोहन सिंह राजपूत ने किया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियां सराही गईं। मुख्य अतिथि एसएसआई धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा को मंच मिलता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रधानाचार्य धर्मेश कुशवाहा ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। अंत में शिक्षक हरिश्चंद्र, पुरुषोत्तम, नेहा अग्रवाल, ग्राम प्रधान नन्हेंराम, समाजसेवी अरविंद कुशवाहा ने बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर निर्मला रैकवार, पंकज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।