फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Childline 1098 helps Children in dificulties

बच्चों को मुसीबत में मदद करता है चाइल्डलाइन- न्यायपीठ अध्यक्षा

Sun, 17 Nov 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Childline 1098 helps Children in dificulties
महोबा। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में शनिवार को चाइल्डलाइन 1098 से दोस्ती अभियान के अंतर्गत एक्टिविटी दिवस मनाया गया। बच्चों को चाइल्डलाइन 1098 के बारे में जानकारी दी। न्यायपीठ बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा नीलम ने कहा कि जब भी कभी मुसीबत में फंसे जरूरतमंद बच्चे को देखें तो आपातकालीन निशुल्क चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल करें।
विज्ञापन

गुमशुदा बच्चे, शोषित बच्चे, घर से भागे हुए बच्चे, इलाज की आवश्यकता वाले बच्चे, बाल मजदूर, बाल विवाह जैसे बच्चे जो मुसीबत में हो और उन्हें देखभाल एवं सुरक्षा की जरूरत हो तो आप बिना देर किए राष्ट्रीय बाल सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1098 पर कॉल करें। यह एक आपातकालीन फोन आउट (पुकार) सेवा है। विद्यालय के निदेशक ललित कृष्ण द्विवेदी ने कहा कि यह नंबर उल्टी गिनती 1098 के रूप में आसानी से याद रखा जा सकता है।
विज्ञापन

मैंने इससे दोस्ती कर ली है, अपील करता हूं कि आप भी इससे दोस्तीं करें। बच्चों ने खुले मैदान में 1098 को मानव शृंखला बनाई। बच्चों ने चाइल्डलाइन 1098 लिखकर गुब्बारे छोड़े। इस दौरान स्वामी विवेकानंद क्रिकेट टीम व मदर टेरेेसा क्रिकेट टीम के बीच चाइल्डलाइन दोस्ती मैच खेला गया। इसमें विवेकानंद क्रिकेट टीम विजयी रही। अंत में बच्चों ने रोचक अंदाज में चाइल्डलाइन 1098 है मेरे साथ गीत गाया। कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन निदेशक मनोज कुमार, प्रधानाचार्य नन्नू सिंह, अभिजीत पालीवाल, केंद्र समंवयक प्रेमचंद यादव, राजेश कुमार, सुधा सैनी, अधिवक्ता नीरज पाठक, शिक्षक सुधीर, पूजा, भारतीय शुक्ला, बबीता, पल्लवी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed