फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Child line team reached Banda for help on information of unknown children

महोबा: अज्ञात बालकों की सूचना पर मदद को बांदा पहुंची चाइल्ड लाइन टीम

Mon, 24 Aug 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Child line team reached Banda for help on information of unknown children
चाइल्डलाइन महोबा के संरक्षण में बांदा स्टेशन से बरामद बच्चे - फोटो : MAHOBA
महोबा। बच्चों को मुसीबत की घड़ी में तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए विभिन्न जिलों में चाइल्डलाइन हेल्पलाइन सेवा 1098 कार्यरत है। सोमवार को एक कॉलर ने महोबा चाइल्ड लाइन को बताया कि हमीरपुर से बांदा आई मालगाड़ी में दो अज्ञात बालक मिले हैं, जो स्टेशन पर उतर कर भटक गए हैं। चाइल्डलाइन टीम ने बांदा पहुंचकर दोनों बालकों को अपने संरक्षण में ले लिया है।
विज्ञापन

जिले में कृति शोध संस्थान द्वारा मनोज कुमार के निर्देशन में चाइल्डलाइन का संचालन किया जा रहा है। सोमवार को बांदा से एक कॉलर ने दो बालकों के संकट में होने की उन्हें सूचना दी। बताया कि बालक डरे हुए हैं और कुछ नही बता पा रहे हैं। इस पर चाइल्डलाइन महोबा के केंद्र समन्वयक प्रेमचंद्र यादव व सदस्य अनूप द्विवेदी बांदा के लिए रवाना हुए और एक घंटे में बांदा स्टेशन पहुंचकर आवश्यक कागजी कार्रवाई करके बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बच्चों से बातचीत करने पर एक ने अपना नाम धीरज कुमार(10) पुत्र संतोष कुमार व दूसरे ने नीरज कुमार (11) पुत्र रामसागर यादव बताया है। बच्चों ने बताया कि वे हमीरपुर स्टेशन के पास खेल रहे थे। तभी खेल-खेल में वे मालगाड़ी में बैठ गए और मालगाड़ी चल पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण वे मालगाड़ी से नहीं उतर पाए। जब बांदा में मालगाड़ी रुकी तो वे स्टेशन परिसर में उतरे और भटक गए। हालांकि बच्चे हमीरपुर जनपद के किस गांव के हैं यह नही बता पा रहे हैं। चाइल्डलाइन टीम बच्चों की उचित देखभाल कर उनके माता-पिता की खेाज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed