फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Chief Minister Arogya Fair held after three months, 836 patients got treatment

तीन माह बाद लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, 836 मरीजों ने कराया उपचार

Mon, 11 Apr 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Arogya Fair held after three months, 836 patients got treatment
महोबा/ श्रीनगर/ बेलाताल। तीन माह बाद रविवार को फिर से मुख्यमंत्री आरोग्य मेला शुरू हो गया। जनपद में शहरी और ग्रामीण 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ पीएचसी श्रीनगर में जिलाधिकारी मनोज कुमार व सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने किया। मेले में कुल 836 मरीजों ने उपचार कराकर निशुल्क परामर्श लिया। जिसमें कुल 342 पुरूष, 344 महिलाएं और 150 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

श्रीनगर संवाद के अनुसार मेले के शुभारंभ के दौरान अपना ब्लड प्रेशर चेक कराया। सीेएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि मेले में सभी प्रकार की जांच कर मरीजों को लाभान्वित किया जाएगा। मेले में परिवार नियोजन और टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी पवन राजपूत, डॉ. अमित खरे, पीडी शर्मा, गुड़िया देवी समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा। बेलाताल संवाद के अनुसार अकौना के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मेले का आयोजन किया गया। डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि 58 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं मेले का सीएमओ ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ. आशुतोष सोनी, डॉ. सुनीता सिंह, अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रीनगर, बिलबई, ग्योड़ी, खन्ना, पहरा, बजरिया, भटीपुरा,खरेला, गौरहारी, अकौना, अजनर, खमा, किल्हौवा, कोहनिया, भरवारा और दुलारा में मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में पीएचसी ,भटीपुरा में 27, पीएचसी-खन्ना में 34 मरीज एवं पीएचसी-खरेला में 47 मरीज की रिपोर्ट में कुल मरीजो की संख्या 50 से भी कम रही। सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आशाओं के माध्यम से प्रचार- प्रसार कराया जाएगा। जिससे आरोग्य मेला का जनमानस को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed