फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Chhanga Sahu was remembered, and fruits were distributed to patients.

Mahoba News: याद किए गए छंगा साहू, मरीजों को बांटे फल

Mon, 15 Dec 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 15 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chhanga Sahu was remembered, and fruits were distributed to patients.
महोबा (वि.)। समाजसेवी स्व. छंगा प्रसाद साहू को जन्म दिवस पर याद किया गया। इस दौरान छंगा प्रसाद साहू चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से जिला महिला और पुरुष अस्पताल में मरीजों फल व मिष्ठान वितरित किए गए। अनाथालय में बच्चों को पाठ्य पुस्तकें और वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को शाॅल व कंबल बांटे गए।
विज्ञापन

वीरभूमि महाविद्यालय के संस्थापक सदस्य और जिले में शिक्षा के प्रति अलख जगाने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. छंगा प्रसाद साहू की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। साईं इंटर कालेज में प्रधानाचार्य कुंवर बहादुर की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी बालेंद्र साहू, शिक्षक कामता प्रसाद, राकेश तिवारी आदि ने उनकी ओर से वीरभूमि महाविद्यालय शिक्षण संस्थान के लिए वर्ष 1963 में किए योगदान व वर्ष 2015 में कबरई में नेशनल इंटर कालेज, वर्ष 2017 में सेठ मथुरा प्रसाद साहू पब्लिक स्कूल की स्थापना कर पिछड़े जनपद में शिक्षा के लिए उनके योगदान को अनुकरणीय बताया। कबरई के नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मंत्री सिद्ध गोपाल साहू ने पिता छंगा प्रसाद साहू के संघर्ष पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि उनका संपूर्ण जीवन परिश्रम, त्याग और जनसेवा को समर्पित रहा। इस मौके पर संदीप साहू, संजय साहू, हाशिम, हामिद, जलील, लक्ष्मी राठौर, शंकर श्रीवास्तव, रामआसरे शिवहरे, केसी चौरसिया, लखनलाल चौरसिया, रामस्वरूप विश्वकर्मा, प्रकाश सक्सेना, रवि चौरसिया, विनय चौरसिया, नसीम कई समाजसेवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed