फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cheater caught in semester examination of B.Sc Agriculture

Mahoba News: बीएससी कृषि की सेमेस्टर परीक्षा में पकड़ा गया नकलची

Fri, 24 Feb 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 24 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cheater caught in semester examination of B.Sc Agriculture
बीएससी कृषि की सेमेस्टर परीक्षा में पकड़ा गया नकलची
विज्ञापन

- वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में चल रहीं प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं
- हाथ में लिखकर नकल लाया था छात्र, सील की गई कॉपी
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में चल रहीं एलएलबी व बीएससी कृषि की सेमेस्टर परीक्षा में गुरुवार को कक्ष निरीक्षक ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ लिया। छात्र हाथ में नकल लिखकर लाया था। कॉलेज प्रशासन ने उत्तर पुस्तिका सील करते हुए मामले से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया है।
वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं चल रहीं हैं। इसमें साईं विधि महाविद्यालय महोबा, हरदयाल डिग्री कॉलेज बगरौनी, पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय मगरौल के विधि व कृृृृषि संकाय के विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। गुरुवार को द्वितीय पाली में दोपहर दो से पांच बजे तक बीएससी कृषि प्रथम सेमेस्टर की वानिकी परिचय विषय की परीक्षा थी।
विज्ञापन

इसमें हरदयाल डिग्री कॉलेज बगरौनी का एक छात्र हाथ में नकल लिखकर पहुंचा और नकल करने लगा। कक्ष निरीक्षक ने छात्र को नकल करते हुए पकड़ लिया और महाविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया। जानकारी मिलते ही महाविद्यालय के प्राचार्य व केंद्राध्यक्ष प्रो. सुशील बाबू सचल दस्ते के साथ कक्ष में पहुंचे और छात्र को कड़ी फटकार लगाई। नकलची छात्र की उत्तर पुस्तिका सील कराते हुए उसका यूएफएम फार्म भरा। प्राचार्य ने बताया कि छात्र की कॉपी सीलकर विश्वविद्यालय को भेजी गई है। गुरुवार को बीएससी कृषि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में पंजीकृत 142 में से 133 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि नौ अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed