फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Charkhari won the winning trophy by defeating Srinagar in hockey

Mahoba News: हॉकी में चरखारी ने श्रीनगर को हराकर जीती विजेता ट्रॉफी

Wed, 29 Oct 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 29 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Charkhari won the winning trophy by defeating Srinagar in hockey
फोटो 29 एमएएचपी 15 परिचय-हॉकी मैच में गेंद पाने का प्रयास करते खिलाड़ी। स्रोत: खेल विभाग
महोबा। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में चरखारी की टीम का दबदबा रहा। फाइनल मुकाबले में श्रीनगर की टीम को 4-2 के अंतर से हराकर चरखारी ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच स्टेडियम-ए और श्रीनगर के बीच खेला गया। इसमें श्रीनगर की टीम 2-1 से विजयी रही। दूसरे मैच में स्टेडियम-बी की टीम ने डीएवी इंटर कालेज को 3-2 के अंतर से हराया। तीसरा मैच विशंभरदास अकादमी व चरखारी के बीच हुआ। इसमें चरखारी की टीम 4-2 से विजयी हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल श्रीनगर और स्टेडियम-ए के बीच खेला गया। इसमें श्रीनगर की टीम ने 2-1 गोल के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में चरखारी ने स्टेडियम-बी को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला चरखारी व श्रीनगर के बीच खेला गया। इसमें चरखारी की टीम ने 4-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मोहम्मद रफीक, मोहम्मद शरीफ, संजय यादव, शशिकांत गुप्ता, अतीक खान व राजू ने निभाई। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी संदीप गुप्ता, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, शरद तिवारी दाऊ, रामजी गुप्ता, मनु गुप्ता, जिला युवा कल्याण अधिकारी मतगंजन प्रसाद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed